पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोदापाखा लैम्पस अंतर्गत धान खरीदी केंद्र में बारदाना कमी के कारण धान खरीदी बंद है। यहां बारदाना के अभाव से 7 जनवरी से धान खरीदी बंद है। किसान टोकन कटाने धान खरीदी केंद्र आते हैं लेकिन बारदाना के अभाव में खरीदी केंद्र कोदापाखा में टोकन नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने बताया खुद बारदाना लाने पर धान खरीदी करने की बात खरीदी प्रभारी करते हैं। खरीदी प्रभारी रामचंद उयके ने बताया कोदापाखा खरीदी केंद्र में बारदाना नहीं है इस कारण 7 नवंबर से धान खरीदी बंद है। बारदाना की मांग लैम्पस प्रबंधक के माध्यम से की गई है लेकिन अब तक बारदाना नहीं भेजा गया है जिससे खरीदी बंद करनी पड़ी।आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष दिनेश नरेटी, सेक्टर प्रभारी बिरसिंह नरेटी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते कहा कि धान खरीदी केंद्रों में बारदाना नहीं होने के कारण खरीदी कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है। धान उपार्जन केंद्र में धान बिक्री करने आए हुए किसानों को 50 प्रतिशत यानी आधा बारदाना स्वयं से व्यवस्था करने कहा जा रहा है। बाजार में बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है तथा आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। प्रदेश सरकार को पहले से समुचित व्यवस्था करके धान खरीदी कार्य शुरू करना चाहिए। क्षेत्र के कई ऐसे किसान हैं जो बारदाना के अभाव में अब तक अपना धान बेच नहीं पाए हैं। बाजार में बारदाना 30 रुपए से कम में नहीं मिल रहा है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.