पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार जिला प्रशासन ने कांकेर में मेला लगाने अनुमति नहीं दी थी। केवल पारंपरिक रूप से पूजा पाठ करने अनुमति दी थी। प्रशासन के इस फैसले का राजपरिवार ने भी समर्थन किया था। इसके बावजूद 3 जनवरी मेला दिनांक से दो तीन दिनों पहले से मेल स्थल में व्यापारियों ने दुकानें लगानी शुरू कर दी थी।
भास्कर ने इस मुद्दे को उठाया जिसके बाद शनिवार को नगर पालिका तथा पुलिस के दल ने मेला स्थल पहुंच वहां लग रही दुकानों को हटावाया। प्रशासन की इस सती के बाद मेला में दुकान लगाने पहुंचे व्यापारी अपना सामान समेट लौटने की तैयारी करने लगे।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार कांकेर शहर में मेला नहीं लगाने को लेकर प्रशासन ने पहले ही अपना रूख स्पष्ट कर दिया था। कोरोना की गंभीरता को समझते राजपरिवार ने भी मेला नहीं लगाते केवल पूजा पाठ करने के प्रशासन के फैसले को सही बताया था। इसके बाद यह तय हो गया था की कांकेर शहर में मेला नहीं लगेगा। परंपरा के अनुसार जनवरी महीने के प्रथम रविवार को कांकेर शहर का मेला लगता है।
इस बार प्रथम रविवार 3 जनवरी को पड़ रहा था। मेला स्थल में व्यापारियों ने दो दिनों पहले 1 जनवरी से दुकानें लगानी शुरू कर दी थी। इसके लिए व्यापारियों का कहना था नगर पालिका ने उन्हें मौखिक अनुमति दी है लेकिन नगर पालिका ने किसी भी प्रकार की अनुमति देने की बात से इंकार कर दिया था। शनिवार को सुबह 10 बजे नगरपालिका कर्मचारियों का दल तथा पुलिस दल मेला स्थल पहुंचा तथा यहां लग रही दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
नगर पालिका का एक वाहन मेला में दुकान नहीं लगाने को लेकर उद्घोषणा करते घूम रहा था। दो घंटे तक दल ने मशक्कत की जिसके बाद व्यापारी दुकानें हटाने अपना सामान समेटने लगे। छग फुटकर चलित व्यावसायिक कल्याण संघ अध्यक्ष दुकेश साहू ने कहा नगरपालिका ने मेला स्थल पर मीना बाजार, झूला नहीं लगाने कहा था। बाकी दुकानें लगाने कहा था जिसके चलते दुकानें लगा रहे थे। बेनुराम सिन्हा, गुलाब सिन्हा ने कहा उनका व्यापार केवल मेला पर भी निर्भर है।
पालिका ने किसी को नहीं दी थी अनुमति
नगरपालिका के राजस्व प्रभारी महेंद्र श्याम कार्तिक ने कहा मेला में दुकान लगाने को लेकर नगरपालिका ने किसी को अनुमति नहीं दी थी। किसी को लिखित अनुमति मिली हो तो दिखाए। सभी व्यापारियों को समझाईश दे दी गई है। इसके बाद भी कोई दुकान नहीं हटाएगा तो उसके खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.