पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चारामा में दो बाइक को में भिड़ंत हो गई, हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोट आने के चलते उसे इलाज के लिए धमतरी रेफर किया गया है। इसके चलते उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
5 फरवरी को ग्राम तासी के मनबहाल नाग (45) पिता मेघानाथ अपने पुत्र हरवंश के साथ मोबाइल खरीदने के लिए बाइक में शाम के दौरान चारामा जा रहा था। इसी दौरान शाम 7 बजे चारामा के ग्राम भिरौद के सोनकर मुर्गी फार्म के सामने से आ रही बाइक सीजी 19 बीसी 9630 ने मनबहाल के बाइक को ठोकर मार दिया।
इससे बाइक सवार मनबहाल को सिर में गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए चारामा अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में मनबहाल के शरीर से काफी ज्यादा खून रिसाव हुआ था। इसके कारण मनबहाल की मौत का कारण बना।
वही मनबहाल के बेटे हरवंश को भी चोटे आई है। मनबहाल के बाइक को ठोकर मारने वाले शख्स की जानकारी अभी नहीं हो पाई है, लेकिन उस बाइक सवार को भी गंभीर चोट आई थी, जिस उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.