स्थानीय सर्किट हाउस में रविवार को पीसीसी के महामंत्री व कबीरधाम जिला के प्रभारी थानेश्वर पाटिला ने कांग्रेस जिला पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों की मीटिंग ली। जिले में चल रहे सदस्यता अभियान और बूथ कमेटी गठन के संबंध में जानकारी ली।
पीसीसी महामंत्री पाटिला ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को छग सरकार की योजना के बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभ पहुंचाते हुए कांग्रेस से जोड़ें, ताकि पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को सफल बनाते हुए जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, तो इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी मिलकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाएं। उनके माध्यम से उनका और उनके क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण पटेल, नवीन जायसवाल, शेषनारायण बैस, पीताम्बर वर्मा, उत्तरा दिवाकर, होरीराम साहू, समेत भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.