पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोरमदेव मेला स्थल में शुक्रवार को बैगा सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मो. अकबर पहुंचे थे। इस दौरान बैगाओं ने स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग रखी। समाज प्रमुखों ने बताया कि कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति की 7 हजार से अधिक आबादी है। इनमें से 95 फीसदी का जाति सर्टिफिकेट नहीं बन पाया है। क्योंकि जाति सर्टिफिकेट बनवाने के लिए वर्ष 1950 या उससे पहले से छग में निवास का लिखित रिकॉर्ड मांगा जाता है, जो किसी के पास नहीं है। सर्टिफिकेट के अभाव में विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। पूर्व में पंचायत के प्रस्ताव पर जाति प्रमाण पत्र बन रहा था, लेकिन कुछेक गड़बड़ी के चलते उसे बंद कर दिया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से कराए गए सर्वे के आधार पर वर्तमान में बैगा समाज के लोगों को सुविधाएं दी जा रही है। मो. अकबर ने समाज की मांगों पर विचार करते हुए सकारात्मक पहल करने आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईतवारी मछिया, प्रभाती मरकाम, अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण पुसुराम बैगा, विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के जिलाध्यक्ष कामू बैगा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भवन के लिए 20 लाख देने का ऐलान
सम्मेलन में पहुंचे मो. अकबर ने कहा कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति समाज को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए छग सरकार काम कर रही है। बताया कि छग का पहला कबीरधाम जिला है, जहां बैगा समाज के शिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देते हुए शाला संगवारी के रूप में चयनित किया है। बैगा समाज के लिए जिला मुख्यालय कवर्धा में सामुदायिक भवन बनाने 20 लाख रुपए देने ऐलान किया है।
राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण
बैगा महोत्सव के बाद कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ग्राम छपरी पहुंचे। यहां 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। बताया कि ग्राम स्तर पर राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन बनने से स्थानीय लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, नपं बोडला की अध्यक्ष सावित्री साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, गंगोत्री योगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.