पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम राम्हेपुर स्थित भोरमदेव शक्कर कारखाने की मशीन में गुरुवार को खराबी आने के कारण 16 घंटे बंद था। इस कारण कारखाने में ज्यादा की संख्या में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंच गई। कारखाने के यार्ड में ट्रैक्टर ट्रॉली रखने जगह नहीं थी। इसे देखते हुए कारखाना से तीन किलोमीटर दूर ग्राम हरिनछपरा के औद्योगिक परिसर में ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ा कराया गया।
यहां रात के समय किसानों को रतजगा करना पड़ा। गन्ना किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं देर रात किसानों का नंबर आने के बाद उन्हें कारखाना परिसर में प्रवेश दिया गया। दूसरी ओर शनिवार रात के समय में यहां चक्काजाम की स्थिति नहीं रहीं। खरीदी भी शांतिपूर्ण चल रही है। वर्तमान में करीब 500 से अधिक गन्ना बेचने के लिए पर्ची जारी किया गया है। इसी के माध्यम से खरीदी हो रही है।
1.78 लाख क्विंटल शक्कर किया तैयार
कारखाने में गन्ना पेराई के साथ शक्कर तैयार किया जा रहा है। अब तक एक लाख 78 हजार 865 क्विंटल शक्कर को बोरी में पैक भी किया जा चुका है। फिलहाल इसे कारखाना के गोदाम में रखा गया है। इस शक्कर को टेंडर जारी कर बेचा जाएगा। इसके अलावा शेयरधारी किसानों को भी कम दर में शक्कर देने का नियम है। लेकिन बीते दो वर्ष से कारखाना में लाखों क्विंटल शक्कर होने के बाद भी शक्कर नहीं दिया जा रहा है। हालांकि शेयरधारियों ने कई बाद शक्कर देने मांग कर चुके हैं।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.