ग्राम नवागांव खिसोरा में 10 फ़ीट के रावण पुतले का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष जागेश्वर साहू ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार नवागांव में 10 फ़ीट का रावण पुतला बनाया गया। समिति के सभी सदस्य रावण पुतला तैयार कर रहे हैं। शासन के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा पूरी व्यवस्था कर ली गईं है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि दशहरे के दिन रावणभाठा में बेरिकेड्स लगाए जाएंगे। बेरिकेड्स के अन्दर समिति के सदस्यों सहित 30 व्यक्ति को ही पूजा स्थल तक जाने की अनुमति दी जाएगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता। सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। आम आदमी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दशहरे के दिन साेमवार काे सुबह रावण के प्रतीकात्मक पुतले को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.