पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल अकादमी बिलासपुर और रायपुर में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल गुरुवार को हुआ। वन विभाग के खेल मैदान में आयोजित इस चयन ट्रायल में जिले के सभी ब्लॉक से कुल 90 खिलाड़ी शामिल हुए। पहले दिन हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। शुक्रवार को तीरंदाजी के लिए ट्रायल होगा। जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि अकादमी में चयन के लिए खिलाड़ियों का चयन दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले एबिलिटी टेस्ट और उसके बाद कद, वजन आदि का ट्रायल लिया। इसमें पास होने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल मैदान में लिया गया। चयन ट्रायल में 9 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, लंबीकूद, 800 मीटर व 400 मीटर दौड़ कराया गया। साथ ही हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर थी। इस दौरान जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, निर्मल जैन, नितेंद्र बैनर्जी, चंद्रेश साहू आदि उपस्थित थे। साथ ही मैदान में खेल विभाग की ओर से खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे, खेल प्रशिक्षक कमलेश चंद्राकर, प्रवीर ज्योति, सुनील कुमाई भोई, दुर्योधन पटेल, गणेश कोसने हेमसागर कैवर्त, शांतनु आदि उपस्थित थे।
तीरंदाजी का ट्रायल आज बिहाझर आश्रम में
खेल अकादमी में चयन के लिए पहले दिन हॉकी और एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसी तरह तीरंदाजी का ट्रायल शुक्रवार को बिहाझर आश्रम में होगा। यहां भी जिले के सभी विकासखंड से खिलाड़ी आएंगे। जिला स्तर से चयनित होने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
ये भी जानिए, राज्यस्तरीय चयन ट्रायल के लिए कुल 56 बच्चों का किया जाएगा चयन
दरअसल, बताया जा रहा है कि बिलासपुर व रायपुर के खेल अकादमी में नि:शुल्क प्रवेश के लिए यह चयन ट्रायल जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तर में चयनित बच्चों का ट्रायल रायपुर में होगा। इसमें राज्यभर के बच्चे शामिल होंगे। राज्य स्तरीय चयन के बाद ही इन्हें खेल अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे ने बताया कि एथलेटिक्स के लिए 12-12 बालक-बालिका, हॉकी के लिए 10-10 और तीरंदाजी के लिए 6-6 बालक-बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया जाएगा।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.