पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कीम के तहत महासमुंद के चारों विधानसभा क्षेत्र में स्कूल का संचालन होना है। इसके तहत महासमुंद के नयापारा स्कूल में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। शेष तीन विधानसभा में भी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए उक्त स्कूलों का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। विभाग द्वारा 15 जून से स्कूल संचालन करने के उद्देश्य से विभिन्न डेवलपमेंट कार्य भी कराया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद रॉबर्ट मिंज ने बताया कि महासमुंद नयापारा स्कूल में 50 पदों की स्वीकृति मिली है, जिसमें से 43 पदों पर नियुक्तियां हो गई हैं।
इन स्कूलों का संचालन होगा इंग्लिश मीडियम में
खल्लारी विधानसभा - क्षेत्र के बागबाहरा में शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। इसका जिले के अधिकारियों ने निरीक्षण करने के बाद आगे के कार्यों की अनुमति भी दे दी है। इसके लिए आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। इन कार्यों के लिए लगभग 12 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है।
सरायपाली विधानसभा- सरायपाली के बालक उच्चतर माध्यमिक शाला का चयन हुआ है। इसके लिए भी लगभग 20 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। तीनों ही विद्यालयों का संचालन 15 जून से किया जाना है। इसलिए यहां के विकास कार्य पूरी तेजी से चल रहे हैं।
बसना विधानसभा- शहर के बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय बसना का स्कूल चयनित हुआ है। यह विद्यालय काफी पुराना है, जिसे बहुत ही आकर्षक तरीके से डेवलप किया जाएगा। इसके लिए लगभग 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.