पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महासमुंद जिले में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को जिले में कुल 517 मरीजों की पहचान हुई है, जो अब तक का सर्वाधिक केस है। इसी के साथ ही अप्रैल महीने में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2640 पहुंच गई है।
ये आंकड़े इसलिए भी चौंकाने वाले हैं, क्योंकि मई 2020 में कोरोना का पहला संक्रमित मिलने के बाद से किसी महीने में एक साथ इतने पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। अक्टूबर 2020 में सर्वाधिक 2101 मरीज की पहचान हुई थी, वो भी 31 दिन में। जबकि 2640 मरीज तो अप्रैल के शुरुआती 8 दिन में ही सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं जिले में गुरुवार को दो मौतें भी हुई है। दोनों पुरुष हैं और डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से एक सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पैकिन से है और दूसरा बागबाहरा ब्लॉक के कुरुभाठा निवासी बताया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 174 लोग कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं।
महासमुंद ब्लॉक में फिर से 247 केस मिले
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को महासमुंद ब्लॉक में सर्वाधिक 247 केस मिले हैं। इसी तरह सरायपाली में 94, पिथौरा में 74, बागबाहरा में 68 और बसना में 34 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण सामने आए हैं। गुरुवार को 25 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब तक कोरोना के कुल 13043 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 9922 स्वस्थ हुए हैं।
बागबाहरा ब्लॉक के चार गांव कंटेनमेंट जोन
बागबाहरा में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चार गांव को कंटनेमेंट जोन घोषित किया गया है। गुरुवार को जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किया गया। ब्लॉक के खल्लारी, तेंदूकोना, लुकुपाली और कमलीदादर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सामाग्री आपूर्ति सहित निगरानी के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अब शाम 6 बजे तक ही खुलेंगे होटल और ढाबा: कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए कलेक्टर ने होटल और ढाबा संचालकों के लिए नया आदेश जारी किया है।
दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पॉजिटिव, एक कार्यकर्ता के पति की मौत
जिले में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें से एक कार्यकर्ता का पूरा परिवार पॉजिटिव है। गुरुवार को उसके पति की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान कोरोना से मौत भी हो गई है। इधर, मौत की खबर फैलते ही गांव व कार्यकर्ता संघ में हड़कंप मच गया है। क्योंकि 5 अप्रैल को कार्यकर्ताओं की सेक्टर अधिकारी द्वारा बैठक भी ली गई थी, जिसमें वह शामिल हुई थी। दूसरे दिन उसकी तबीयत खराब हुई और जब जांच कराई तो पॉजिटिव आई।
बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम कुरुभाठा व गांजर में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव आई है। कुरुभाठा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति 5 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। 5 अप्रैल को ही कार्यकर्ता बागबाहरा में आयोजित बैठक में शामिल हुई थी, जिसमें करीब 33 कार्यकर्ता मौजूद थी। दूसरे दिन जब वह घर पहुंची तो, उसकी तबीयत खराब हुई।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.