पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गांजे की तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस ने दो कार्रवाई करते हुए 15 किलो गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 लाख रुपए से अधिक है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। दोनों पर नारकोटिक एक्ट का कार्रवाई की गई। पहला मामला महासमुंद थाने का है। टीआई शेर सिंह ने बताया कि मोहम्मद अमीर शेरवानी पिता मोहम्मद हारून शेरवानी खरियार रोड थाना- जोंक, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) का रहने वाला है। आरोपी राजधानी रायपुर में गांजा खपाने की फिराक में जा रहा था। संजय कानन गार्डन के पास मेन रोड पर कार क्रमांक- OD-26 C-4198 को रोककर कार की तलाशी गई। कार की डिक्की में दो कर्टनों में रखा हुआ गांजा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर कार और गांजा को जब्त किया। गांजे का वजन 9 किलो 300 है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत 93 हजार रुपए है। दूसरे मामले में बसना थाना पुलिस और सायबर क्राइम ने कार्रवाई करते हुए 5 किलो 990 ग्राम जब्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर ने बताया कि थाना बसना के सामने नाकाबंदी कर आरोपी शिब प्रधान पिता अनम प्रधान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कोदला ईनाम बेलपडा, थाना- कोदला, जिला गंजाम(ओडिशा) का रहने वाला है। आरोपी बाइक- OD 25 J 1378 से आया था। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 59900 रुपए है।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.