पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका और पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी है। दूसरे चरण के पहले दिन केवल 73 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि 4950 फ्रंटलाइन वॉरियर्स का नाम टीकाकरण के लिए तैयार पोर्टल में अपलोड हो चुका है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले के 21 टीकाकरण केंद्र में कुल 534 फ्रंट लाइन वॉरियर्स को वैक्सीन लगाया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 461 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। जबकि 73 अन्य विभागों से हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार से टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है।
दूसरे चरण में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका और पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाना है। महासमुंद शहर के अर्बन पीएचसी में कलेक्टर, एडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जानी थी।
ऐसे 100 लोगों की सूची पहले दिन के लिए तैयार की गई थी। सभी अधिकारियों को बकायदा टीकाकरण संबंधी सूचना भी दी गई थी, लेकिन इनमें से केवल 13 ही टीका लगवाया। राजस्व विभाग से महासमुंद तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा ने शनिवार को वैक्सीन लगवाया है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.