पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तहसील मुख्यालय मैनपुर में बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नाउमुड़ा धान खरीदी केंद्र पहुंच एक पयली धान इक्कट्ठा कर दिल्ली में बैठे किसानों के हक की लड़ाई में किसानों से सहयोग की अपील की। एनएसयूआई बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों से एक रुपया व एक मुट्ठी अनाज एकत्र कर दिल्ली में किसान आंदोलन में बैठे किसानों की मदद करने की अपील की। एनएसयूआई बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े ने बताया कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है। यहां के किसान अपने किसान साथियों के दुख दर्द को पूरा समझते हैं। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष के आव्हान पर कार्यकर्ता किसानों के बीच पहुंच कर एक रुपया और एक पयली धान एकत्र कर रहे हैं। यह अभियान दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों की मदद के लिए चलाया जा रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष शाहीद मेमन, अफजल खान, अयुब रजा, गौरव बाम्बोड़े, निखिल जगत, कोमल सिंह ठाकुर सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता, क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.