पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने 41वां स्थापना दिवस मनाया। रायपुर के पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व CM डॉ. रमन ने संगठन का झंडा फहराया। इस मौके पर प्रदेशभर के सभी मंडलों, बूथों, जिलों में स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम हुए। डॉ. रमन इसके बाद राजनांदगांव के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने वार्ड नं 20 पेंड्री बूथ क्रमांक 15 के बूथ अध्यक्ष संजय रात्रे के घर पर रात्रे के नाम का नेम प्लेट लगाई। अब पार्टी ने ऐसा सभी कार्यकर्ताओं के साथ करने का मन बनाया है। बड़े नेता इसी तरह कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके दरवाजों पर नेम प्लेट लगाकर उन्हें सम्मानित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी दोकड़ा के बूथ क्र. 52 के अध्यक्ष नवरंग साय के घर पहुंचे और वहां भाजपा का ध्वज लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। PM मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं से कहा- ये 41 साल इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है और सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा इस मंत्र पर काम किया है कि हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है।
कार्यकर्ताओं को साथ लाने की रणनीति पर भाजपा
पिछली 15 साल की सत्ता गंवाकर आज छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल बनी भाजपा का फोकस अब पार्टी के कार्यकर्ता है। पिछले चुनावी नतीजों के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई थी। ये कहा गया था कि पार्टी ने छोटे कार्यकर्ताओं को ओर कभी ध्यान नहीं दिया। नई प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी हर बार कार्यकर्तओं को साथ लाकर संगठन को मजबूत करने की तरफ जोर देती हैं। ऐसे में स्थापना दिवस के साथ अब भाजपा अपनी जड़ों को कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर अगले चुनावी मिशन को सक्सेसफुल करने में भिड़ चुकी है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.