साफ सफाई के लिए बुलाया था, मगर चोरी कर ली:ध्यान भटकते ही महिला ने पार कर दिए थे गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर में एक महिला को चोरी के मामले में पकड़ा गया है। महिला के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। महिला को दिवाली सफाई के लिए बुलाया गया था और उसने मौका देख कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। मामला उरला थाना के सुभाष चौक का है।

उरला निवासी रुपेश कुमार तिवारी ने दिवाली त्योहार में घर की साफ सफाई के लिए महिला मजदूर को बुलाया था। चित्ररेखा शर्मा नाम की इस महिला मजदूर ने दो दिनों तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सफाई का काम किया। घर वाले भी उसके साथ काम कर रहे। इसी बीच घरवालों का ध्यान हट गया और वे अपने अन्य काम मे व्यस्त हो गए।

वैसे ही मौके का फायदा उठाकर महिला ने घर में रखे सोने के लॉकेट, चांदी की अंगूठी,चांदी का चैन, मोबाइल और एक चार्जर को चोरी कर लिया। इसके बाद रुपेश ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पहले पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। फिर कड़ाई से पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।