दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री:कांग्रेस मुख्यालय में तय हो रही आगे की रणनीति; CM भूपेश ने कहा- विरोधियों को रौंद देना चाहती है भाजपा, बर्खास्त होनी चाहिए UP सरकार

रायपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 9 बजे ही विशेष विमान से लखनऊ जाने वाले थे। लेकिन अब योजना बदल गई है। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 9 बजे ही विशेष विमान से लखनऊ जाने वाले थे। लेकिन अब योजना बदल गई है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन में हिंसा के दौरान 9 लोगों की मौत के बाद मचे बवाल के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच गए हैं। वह सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बाद में वरिष्ठ नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी की अगली रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार की घटना के बाद उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।

दिल्ली जाने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'मैं यूपी जा रहा था। लेकिन, मुझे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। क्या यूपी में लोगों के साथ खड़े होने पर प्रतिबंध है? क्या यूपी जाने के लिए अब वीजा लेने की जरूरत है? भाजपा अपने विरोधियों को कुचल देना चाहती है। जो सामने आए उसे गोली से भून देना, ये इनकी रणनीति है। जो लखीमपुर की घटना से यह स्पष्ट है।'

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का बयान आया वो सबको समाप्त कर देना चाहते हैं। उनके सामने विरोध का स्वर होना ही नहीं चहिए। यह निरंकुशता की निशानी है। ये तानाशाही रवैया है। बघेल ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में हो रहा है उसमें योगी आदित्यनाथ की पूरी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री जिस तरह अपने बेटे का बचाव कर रहे हैं, उन्हें भी तत्काल बर्खास्त कर दे देना चाहिए।

बघेल ने कहा कि जिस प्रकार से प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है, वो निंदनीय है। सीतापुर में उन्हें रोका गया पुलिस के पास कोई अरेस्ट वारंट नहीं था। यूपी की पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। विपक्ष के नेताओं को घर मे नजरबंद किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। आप विपक्ष को जनता से मिलने से कैसे रोक सकते हैं।

दिल्ली में ठहरे विधायकों से भी होगी मुलाकात
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ से गए विधायकों से भी मिलेंगे। एक सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि मैं विधायक दल का नेता हूं, अपने विधायकों से क्यों नहीं मिल सकता। मैं तो सभी दलों के विधायकों से मिलता रहता हूं। अगर संभव होगा तो उनसे भी मिलूंगा। फिलहाल सबसे पहले AICC जाउंगा। वहां जैसा निर्देश होगा आगे किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश जाने की कोशिश में मुख्यमंत्री
बघेल सोमवार सुबह 9 बजे ही विशेष विमान से लखनऊ जाने वाले थे। उन्हें वहां से लखीमपुर खीरी के तिकुनिया जाना था। इससे पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें रोकने का आदेश जारी कर दिया। उनके लिए विशेष विमान रायपुर मंगा लिया गया था। अब भूपेश बघेल दिल्ली के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसने की कोशिश करेंगे। इसके लिए अब वे दिल्ली रवाना हो गए हैं।

UP सरकार ने CM भूपेश बघेल को रोका:लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरने की अनुमति नहीं, अब दिल्ली के रास्ते घुसने की कोशिश करेंगे मुख्यमंत्री

खात्मे की ओर दिल्ली का ड्रामा:रविवार दोपहर तक जाते रहे कांग्रेस विधायक, शाम होते-होते सुर बदले, कहा- किसी से मिलने की कोई योजना ही नहीं थी, कल सब लौट आएंगे

खबरें और भी हैं...