वेदर अपडेट:बादल दिनभर लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी धूप भी तेज, उमस एक-दो दिन और

रायपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर टाटीबंध चौक की। - Dainik Bhaskar
तस्वीर टाटीबंध चौक की।

राजधानी तथा आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह से शाम तक तीन-चार बार काले बादल उमड़ते नजर आए, गरज-चमक भी हुई लेकिन मामला बूंदाबांदी में ही सिमट गया। सुबह से देर शाम तक बीच-बीच में तेज धूप निकलती रही। इस वजह से शहर ही नहीं, मैदानी इलाकों में उमस बढ़ गई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कई बड़ा सिस्टम नहीं होने से गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, यानी उमस रहेगी। राजधानी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक-दो बार पानी बरसा। सुबह तक करीब 8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। लेकिन बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक आउटर में बौछारें पड़ीं और शहरी इलाके में मामला बूंदाबांदी में ही सिमट गया।

आउटर में सिर्फ 0.8 फीसदी बारिश रिकार्ड की गई। बादल आते-जाते रहे और बीच-बीच में तेज धूप निकलती रही। इस वजहसे दोपहर का तापमान बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसलिए राजधानी में उमस बढ़ी। रात का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25.1 डिग्री दर्ज किया गया था, इसलिए राहत नहीं मिली।

आज और बढ़ेगा तापमान

लालपुर मौसम केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ यानी मैदानी इलाकों में ज्यादा नमी नहीं आएगी क्योंकि किसी बड़े सिस्टम का असर नहीं है। इस वजह से गुरुवार को राजधानी में दोपहर का तापमान बढ़ सकता है। ऐसे में उमस और बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसा मौसम दो दिन तक रहने के आसार हैं।