छत्तीसगढ़ से PM आवास की योजना वापस जा चुकी है। मगर इस मुद्दे पर पूरी ताकत से सियासत शुरू हो चुकी है। इस मुद्दे पर अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि PM आवास की योजना कोई आज की योजना नहीं है। हर राज्य में इस योजना के मकान बन रहे हैं। अब तो ममता बनर्जी भी अपने राज्य में मकान बना रही हैं, कांग्रेस शासित प्रदेशों राजस्थान में भी मकान बन रहे हैं, तो भूपेश जी को क्या दिक्कत है।
डॉ रमन ने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार ने वित्तिय व्यवस्था चौपट कर दी है। यहां पैसे ही नहीं हैं। जबकि केंद्र की सरकार से राज्य को पैसा सरकार से मिलता है, वित्तीय कु प्रबंधन ही प्रदेश में आर्थिक अव्यवस्था के जिए जवाबदार है। आप आवास के लिए पैसा नहीं निकाल सकते। अकेला छत्तीसगढ़ ही है, जहां संकट है क्या बाकी राज्यों में समस्या नहीं।
ये है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में बनने वाले PM आवास योजना के मकान अब नहीं बनेंगे। केंद्र सरकार ने 2021-22 के लिए राज्य को आवंटित 7 लाख 81 हजार 999 मकान बनाने के प्रोजेक्ट को वापस ले लिया है। दावा किया है कि इस योजना में जो पैसा स्टेट को देना था वो नहीं मिला। इस पर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद अहम बयान दिया था। उन्होंने कहा था- प्रधानमंत्री के नाम से योजना है तो 60- 40 का रेश्यो क्यों है, 90- 10 का होना चाहिए, 100 परसेंट का होना चाहिए। एक तो पहले इंदिरा आवास था नाम बदलकर PM आवास कर लिए। हमें राशि दे केंद्र, राशि होगी तो हम देंगे, गरीबों का मकान बनाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.