पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नहरपारा में रहने वाली एक कांग्रेस की महिला नेता उषा रंजन श्रीवास्तव के मकान में रविवार शाम सरेआम चोरी हो गई। वे रविवार को पति के साथ बिलासपुर गई थी। घर पर उनकी दोनों बहू, बेटे और बच्चे थे। रात में उनलोगों ने देखा कि महिला नेता के बेडरूम की आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे 5 लाख से ज्यादा का जेवर और कैश गायब हैं। उन्होंने तुरंत फोन कर इसकी जानकारी दी।
उनके बिलासपुर से वापस आने पर पुलिस में सूचना दी गई। गंज पुलिस ने मंगलवार को चोरी का केस दर्ज किया है। महिला नेता की बहू ने पुलिस को बयान दिया है कि शाम को एक अनजान युवक घर पर आया था। उसने पानी पीया और चला गया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। गंज पुलिस ने बताया कि उषा रंजन श्रीवास्तव नहरपारा में रहती हैं। उनके पति हाईकोर्ट में वकील हैं। घर पर उनके दो बेटे, उनकी पत्नियां और बच्चे रहते हैं। चोरी शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच हुई है। उस समय घर पर उषा की दोनों बहू और बच्चे थे।
बाहर का दरवाजा खुला हुआ था। चोर ने चाबी से आलमारी खोला है, फिर जेवर निकाला है। चोर ने मकान में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की है। उषा की बहु ने पुलिस को बताया कि शाम 4.30 बजे वह किचन में काम कर रही थी। जब वह बाहर निकली तो एक युवक सोफे के पास खड़ा हुआ था। उसने बताया कि उनके पुराने नौकर के बेटे के साथ वह मकान में पहले प्लंबर का काम करने आया था। वह मकान के सामने गुजर रहा था, तो पानी पीने आ गया। युवक पानी पीने के बाद चला गया। पुलिस ने नौकर के बेटे और उसके साथ काम करने वालों को बुलाया। उन्हें महिला के सामने खड़े कराया गया। महिला के अनुसार जो युवक आया था, उसमें कोई नहीं है।
उसके बाद उन युवकों को भेज दिया गया। पुलिस को आसपास लगे कैमरे में किसी युवक का अब तक फुटेज भी नहीं मिल पाया है। पुलिस वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। सरेआम चोरी से नहरपारा में हड़कंप चहल-पहल वाले नहरपारा में इस चोरी से हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि चोर आराम से आए और बिना तोड़फोड़ किए चोरी करके चले गए। चोर को पता था कि आलमारी की चाबी कहां पर है। उसने चाबी से आलमारी खोली है। वह मेनगेट से ही बाहर निकल गया। साइबर सेल की टीम चोरी की जांच में जुटी हुई है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.