पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि अब मुंबई जाने के लिए एक नई फ्लाइट 25 सितंबर से शुरू हो रही है। अभी तक रायपुर से मुंबई जाने के लिए केवल दो ही फ्लाइट उपलब्ध है। इसमें एक हफ्ते में पांच और एक छह दिन उड़ान भरती है। तीसरी नई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को आसानी होगी। विस्तारा एयरलाइंस अपनी उड़ानों का विस्तार करते हुए नई फ्लाइट मुंबई-रायपुर-मुंबई शुरू कर रही है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। एयरलाइंस के अनुसार नई फ्लाइट (यूके795) मुंबई से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर 9.50 को रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 10.50 को रवाना होकर दोपहर 12.35 को मुंबई पहुंच जाएगी। फिलहाल यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। विस्तारा एयरलाइंस के पहले इसी समय पर जेट एयरलाइंस की फ्लाइट चलती थी, लेकिन एयरलाइंस के बंद होने के नई एयरलाइंस ने इसी समय पर नई फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है। ट्रैवल्स एजेंट एसोसिएशन के भरत देव ने बताया कि मुंबई के लिए लगातार फ्लाइट की डिमांड की जा रही थी। मुंबई में कोरोना के कारण नियमित तौर पर फ्लाइटें नहीं चल रही थी। ऐसे में नई फ्लाइट से लोगों को राहत मिलेगी।
पॉजिटिव- जिस काम के लिए आप पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे, उस कार्य के लिए कोई उचित संपर्क मिल जाएगा। बातचीत के माध्यम से आप कई मसलों का हल व समाधान खोज लेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.