• Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Political Conspiracy Behind Criminal Incidents! Congress Expressed Doubts On BJP, Said Whoever Is Caught, Why Is It Related To BJP Only?

अपराध को लेकर सियासत:कांग्रेस ने भाजपा पर जताया संदेह, कहा- जो भी अपराधी पकड़ा जाता है उसका संबंध भाजपा से ही क्यों?

रायपुर8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाया है। - Dainik Bhaskar
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ में आपराधिक घटनाओं के बाद राजनीतिक आरोपों के बीच कांग्रेस ने राजनीतिक षडयंत्र की आशंका जाहिर की है। इस षडयंत्र के लिए भाजपा पर संदेह जताया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि आपराधिक घटनाओं में जो भी पकड़ा जा रहा है उसका संबंध भाजपा से ही क्यों निकल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भारतीय जनता पार्टी अनर्गल आरोप लगा रही है। छत्तीसगढ़ में रमन राज की तुलना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। इसकी तस्दीक नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो-एनसीआरबी के आंकड़ों से भी होती है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यहां तो ऐसा एक भी अपराध ऐसा नहीं रहा जिसके आरोपी पकड़े न गये हों। भाजपा के समय तो अपराध होने के बाद Fएफआईआ तक दर्ज नहीं होता था। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भारतीय जनता पार्टी जवाब दे अपराधियों के साथ भाजपा की क्या सांठगांठ है। जो भी अपराधी पकड़ा जाता है, उसका भाजपा के साथ संबंध होता है। अभी ऐसा दुर्ग में साधुओं के साथ मारपीट वाले मामले में भी हुआ और अमलेश्वर में ज्वैलर्स की हत्या मामले में भी भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है।

अजय चंद्राकर ने अपराधों के लिए सरकार पर निशाना साधा है।
अजय चंद्राकर ने अपराधों के लिए सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व मंत्री ने इसे गृह मंत्री विहीन प्रदेश बताया था

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने एक दिन पहले सरकार पर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा, मैं प्रदेश के गृहमंत्री को सक्रिय नहीं बल्कि लापता मानता हूं। एक संवैधानिक औपचारिकता के लिए किसी नाम को गृहमंत्री लिख दिया गया है। ये गृहमंत्री विहीन प्रदेश है। कहीं भी पुलिस की धमक नहीं है। इसलिए इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अमलेश्वर में कारोबारी की इस तरह गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इस जगह से कुछ दूर रायपुर में डीडी नगर इलाका है जहां एक वकील ने डबल मर्डर कर दिया। ये बताता है कि पुलिस को लेकर कोई डर नहीं रह गया।

गुरुवार दोपहर में हुई यह हत्या सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
गुरुवार दोपहर में हुई यह हत्या सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

इन घटनाओं की वजह से उठा है विवाद

गुरुवार को दोपहर के वक्त दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा कारोबारी की हत्या कर दी गई। दो दुकान में ग्राहक बनकर आए थे। कारोबारी से गहनों को भाव पूछा और मौका पाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वे गहने भी उठा ले गये। रायपुर के डीडी नगर की एक कॉलोनी में एक वकील ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। दो सप्ताह पहले दुर्ग में एक युवक को बीच सड़क पर तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। पिछले महीने दुर्ग में एक महिला ने पति की हत्या की वहीं एक परिवार के चार व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं...