महिला कॉन्स्टेबल ने गाया..मेरे ख्वाबों में जो आए VIDEO:मेरे नैना सावन भादों को भी लोगों ने किया इंजॉय, छत्तीसगढ़ी गाने में खूब थिरके पुलिसकर्मी

रायपुर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसवालों का ये अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आपने पुलिसवालों को आरोपियों को पकड़ते या लोगों की सुरक्षा करते ही देखा होगा। मगर रायपुर में पुलिसकर्मियों के डांस और सिंगिंग की है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने जमकर मस्ती की है। कोई गाना गाते नजर आया तो कोई डांस करते नजर आया है।

दरअसल रायपुर में शनिवार शाम को पुलिस संगीत ग्रुप की तरफ से म्यूजिकल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे थे। इसी दौरान मौका था इन पुलिसकर्मियों के गाना गाने का और मस्ती करने का। ऐसे में जब महिला कॉन्स्टेबल को गाने का मौका मिला तब उन्होंने गाना शुरू किया मेरे ख्वाबों में जो आए, आके मुझे छे़ड़ जाए। ये सुनने के बाद सभी झूमने लगे और जमकर डांस किया।

एसआई विरेंद्र का परफॉर्मेंस
एसआई विरेंद्र का परफॉर्मेंस

वहीं एसआई विरेंद्र ने गाया मेरे नैना सावन भादों, फिर भी मेरा मन प्यासा। इस पर भी लोगों ने खूब तालियां बजाईं और गुनगुनाते नजर आए। इसके अलावा जब छत्तीसगढ़ गीत तोर बर मया लागे हवलदार रामलाल सिन्हा ने गाया तो एक पुलिसकर्मी मंच पर आ गया और उसने थिरकना शुरू कर दिया। ये गाना जब तक रामलाल गाते रहे तब तक दूसरा पुलिसकर्मी जमकर डांस करते रहे। इन सब के अलावा दूसरे पुलिसकर्मियों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी है।

अलग-अलग पुलिसकर्मियों ने किया परफॉर्म।
अलग-अलग पुलिसकर्मियों ने किया परफॉर्म।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी और रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम का मकसद था पुलिसकर्मियों को भी थोड़ा आराम दिया जाए और उनकी अंदर छिपी प्रतिभा को मौका मिला। इसी मकसद से ऐसे कार्यक्रम में रायपुर में पहले भी आयोजित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम जयस्तंभ चौक स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया था।

ऐसे ही और भी खबरें पढ़िए

एक हफ्ते पहले कोंडागांव में 'ढल गया दिन, हो गई शाम' सॉन्ग पर बस्तर के जवानों की परेड का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि, गाना गाते हुए जवान कदम से कदम मिलाते परेड कर रहे हैं। बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात होने वाले जवानों में जोश भरने इस तरह का नया तरीका अपनाया जा रहा है। वीडियो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का था

दरअसल, जिले के बोरगांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हर दिन नए भर्ती जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है। वीडियो में जो जवान परेड करते दिख रहे हैं वे बस्तर फाइटर्स के हैं। जवानों को नक्सल मोर्चे पर तैनात करने के लिए फिजिकली और मेंटली फीट किया जा रहा है। प्रशिक्षित जवानों को ट्रेनर्स अब 'ढल गया दिन, हो गई शाम' गाना गाते हुए परेड करवाते हैं। जिससे जवानों का मनोरंजन भी हो और परेड भी करें।

सरगुजा जिले में 5 महीने पहले पुलिस कर्मियों का डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 7वें दीक्षांत समारोह के दौरान इस परेड का आयोजन किया गया था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जमकर मस्ती की है। सभी अलग-अलग गानों में जमकर झूमते नजर आए। परेड के बाद सभी पुलिस आरक्षक झूमने लगे। डीजे भी बज रहा था। सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई गाने पर तो जवानों ने खूब ठुमके लगाए। सभी मस्ती में व्यस्त थे। सब के अंदर ट्रेनिंग पूरी करने की खूशी थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ी गानों पर भी आरक्षकों ने खूब डांस किया। आस-पास के लोग भी मौके पर उन्हें देखने पहुंचे थे।

मैनपाट के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 7वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। ये आयोजन करीब साल भर की ट्रेनिंग पूरी करने वाले नए आरक्षकों के लिए आयोजित किया गया था। जो अब यहां से जाकर ग्राउंड पर ड्यूटी करेंगे। यहां दीक्षांत परेड का आयोजन भी किया गया था। जिसकी सलामी डीआईजी अजय यादव ने ली। सलामी के बाद मुख्य अतिथि अजय यादव ने परेड का निरीक्षण भी किया। जिले के एसपी रविकुमार कुर्रे ने नए आरक्षकों को शपथ दिलाई। इसके बाद पीटीएस मैनपाट के अधीक्षक ने नए आरक्षकों के ट्रेनिंग के बारे में आधिकारियों को बताया। इसके अलावा ये भी बताया गया कि ट्रेनिंग के दौरान इन जवानों ने मिलकर शिव मंदिर निर्माण, अंबेडकर गार्डन, टेक्टिकल ग्राउंड, शहीद अगस्तुस गेट और पीटीएस परिसर को सुंदर बनाने का काम किया है। पढ़ें पूरी खबर

जब जमकर थिरके थे SP और पुलिसवाले

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में कुछ माह पहले IPS त्रिलोक बंसल का अलग अंदाज देखने को मिला था। वो यहां छत्तीसगढ़ी गीत हमर पारा तुहर पारा में जमकर झूमते नजर आए थे। वहीं खई के पान बनारस वाला में भी दूसरे पुलिसकर्मियों संग भी खूब झूमे। उनके इस बेहतरीन डांस का वीडियो भी सामने आया है। जिसे काफी लोगों ने पंसद किया था।

जिले के पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल की ओर से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अभिप्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का मकसद था कि जवानों को तनाव मुक्त कैसे रखा जाए। उनका मनोबल कैसे बढ़े, सीनियर अधिकारियों से उनका संकोच कैसे दूर हो। इन सब विषयों को लेकर कार्यक्रम में बात की गई। साथ ही उनके परिवार की भी समस्या सुनी गई।

इसी कार्यक्रम में डांस का प्रोग्राम भी रखा गया था। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। सभी नाचने गाने में व्यस्त थे। इस बीच जब डॉन फिल्म का फेमस सॉन्ग खई के पान बना रस वाला बजने लगा, तब एसपी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और डांस करने लगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ गीत हमर पारा तुहर पारा में भी वह खूब नाचे। साथी पुलिसकर्मी भी जमकर नाचते नजर आए। पूरी खबर पढ़िए