• Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Raipur News: When The Youth Started Swinging Swords On The Middle Of The Road VIDEO, Rally On The Birth Anniversary Of Guru Govind Singh

जब बीच सड़क पर तलवार चलाने लगे युवक VIDEO:आग का गोला लहरा कर सबको किया हैरान, गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर निकली रैली

रायपुर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर में सिख समाज के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने शानदार रैली निकाली। जिसमें युवाओं ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। कुछ युवक तलवार से करतब दिखाते नजर आए तो कुछ लोगों ने आग के गोले को लहराया। ये देखकर वहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान रह गए और इनका तालियों से अभिवादन किया।

श्याम नगर गुरुद्वारे से पंज प्यारे की अगुवाई में समाज के लोग रैली निकालते हुए आगे बढ़े। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सिख समाज की महिलाएं,पुरुष,बच्चे और युवा भी शामिल हुए। शनिवार को दिनभर गुरुद्वारों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसके बाद यह शोभायात्रा वाहे गुरु के जयकारे के साथ तेलीबांधा गुरुद्वारा कैनाल रोड होते हुए पंडरी के गुरुद्वारे पहुंची। इस शोभायात्रा में सिख संगठनों द्वारा जगह-जगह लंगर और प्रसाद वितरण किया गया।

शोभायात्रा में पंजाब की पाइप बैंड पार्टी, सिख घुड़सवारों का दस्ता नजर आया। पूरे शोभा यात्रा के दौरान समाज की महिलाएं रास्ते में झाड़ू लगाते और सेवा करती नजर आईं। इस कार्यक्रम को नगर निगम ने भी सहयोग दिया। शोभायात्रा में सभी वाहनों पर सिख पंथ की वीरता के प्रतीक केसरिया निशान और झंडे को लगाया गया था।

शोभायात्रा में सभी वाहनों पर सिख पंथ की वीरता के प्रतीक केसरिया निशान और झंडे लहरा रहे थे। एक वाहन में महिलाएं पाठ कर रही थीं। वहीं अन्य वाहनों में गुरु की महिमा गाते श्रद्धालु दिखे। एक फूलों से सजे वाहन पर गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान दिखे। इस शोभायात्रा में जगह जगह रास्तों से गुजर रहे लोगो ने भी आकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इन सब के अलावा युवाओं के हैरतअंगेज करतब ने सबका मन मोह लिया।

खबरें और भी हैं...