मसीही महिला सेवा समिति की रिट्रीट:वर्तमान पीढ़ी को मोबाइल के दुरुपयोग और कुरीतियों से बचाने की अपील; वुमन पॉवर को याद दिलाए कर्तव्य

रायपुर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
रिट्रीट में प्रदेशभर से महिलाएं शामिल हुईं। - Dainik Bhaskar
रिट्रीट में प्रदेशभर से महिलाएं शामिल हुईं।

राजधानी रायपुर में मसीही महिला सेवा समिति की रिट्रीट 8 अक्टूबर को आयोजित हुई। इसमें धर्म और संस्कृति पर चर्चा हुई। गीत-संगीत और अन्य प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ डायसिस के पादरी अजय मार्टिन इसमें मुख्य अतिथि थे। रिट्रीट में प्रदेशभर की महिलाएं शामिल हुईं।

बिलासपुर डीपीएस में इंग्लिश की लेक्चरर डेनिस वेसली ने मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं को उनका कर्तव्य याद दिलाया। वेसली ने महिलाओं से समाज में जागरूकता लाने, वर्तमान हालात में बच्चों और युवाओं को बचाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आपका काम केवल घर में चूल्हा-चौका संभालना या नौकरी करना नहीं है। आपका मुख्य कर्तव्य समाज के बदलते परिवेश में अपने बच्चों और युवाओं को कुरीतियों से बचाना भी है। उन्होंने मोबाइल के दुरुपयोग से समाज को हो रहे नुकसान से बचने की भी चेतावनी दी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सहेलियों से दूर रहें, जो आपके और अपने सिवाय किसी तीसरे की बात कर समाज में वैमनस्य पैदा करती हैं।

रिट्रीट में प्रदेशभर की महिलाओं ने लिया हिस्सा।
रिट्रीट में प्रदेशभर की महिलाओं ने लिया हिस्सा।

वेसली ने गिरती मानवीय संवेदनाओं पर भी चिंता जाहिर की। पादरी अजय मार्टिन की प्रार्थना और बिशप अजय उमेश जेम्स के मागदर्शन में रिट्रीट हुई। डायसिस के स्टीवर्टशिप के सचिव और प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने रविवार को भंडारीपन मनाने का महिलाओं से आह्वान किया। महिला सभा अध्यक्ष मंजुला लिविंग्सटन और सचिव ज्ञानमणि पॉल रिट्रीट के मुख्य आयोजक थे। निर्णायक सुनीला दास, सुषमा फ्रांसिस और रुचि धर्मराज थीं। धर्मशास्त्र का पाठ अनीता केजू, सपना मसीह और महिमा वर्गीस ने किया। अनीता दास और अंजुला दास ने भेंट के लिए प्रार्थना की।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का संचालन बीडी दानी और ऊषा दास, बाइबिल झलकियों का संचालन रीता चौबे और शीला जॉन, बाइबिल क्विज का संचालन मीनू दास, अलका मसीह और रीना मसीह ने किया। गीत -संगीत प्रतियोगिता का संचालन स्वाति दास और संध्या सैमुएल ने किया। सभी स्पर्धाओं में टाइमिंग जज सीमा केजू व वानी राम थीं।। रिट्रीट के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर डीकन मारकुस केजू, डीकन अब्राहम दास, डीकन के. खुंटे, रुचि धर्मराज , खुशमनी दास, मधु फ्रेंकलिन, वायलेट बैंजामिन, सुमति चंदेल, नीलू पंचारी, मंजू वानी, रेणुका जेम्स, आशा जोसफ, रश्मि जेम्स, राजेश लिविंगस्टन, समीर तिमोथी, महिला सभा, पास्ट्रेट कमेटी, संडे स्कूल, क्वायर के भी पदाधिकारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...