पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश और प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र और राज्य की सरकारों के बीच दलगत राजनीति जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुरुआत में कोरोना की को-वैक्सीन लगाने से इनकार करने को छत्तीसगढ़ में महामारी बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जवाब में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “छत्तीसगढ़ सरकार ने DCGI द्वारा आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण दिए जाने के बावजूद CO-VACCIN का उपयोग करने से इनकार कर दिया। राज्य सरकार अपने कार्यों से लोगों की जान संकट में ही नहीं डाल रही, बल्कि दुनिया में गलत संदेश भी दे रही है।"
छत्तीसगढ़ सरकार ने DCGI द्वारा आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण दिए जाने के बावजूद #Covaxin का उपयोग करने से इनकार कर दिया।
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) April 7, 2021
राज्य सरकार अपने कार्यों से लोगों की जान संकट में ही नहीं डाल रही बल्कि दुनिया में गलत संदेश भी दे रही है।@PMOIndia @bhupeshbaghel @TS_SinghDeo pic.twitter.com/jAj14GOhnp
जवाब में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दस्तावेजों के साथ हमला कर दिया। सिंहदेव ने लिखा, “छत्तीसगढ़ में 10 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, जो राष्ट्रीय कवरेज से काफी ज्यादा है। एक दिन में 3 लाख लोगों को यानी राज्य की 1 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या को वैक्सीन दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। केंद्र सरकार जितनी ज्यादा वैक्सीन की खेप छत्तीसगढ़ को मुहैया करवाएगी, हम उतने ही ज़्यादा लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन दे पाएंगे। अगर टेस्टिंग की बात करें तो छत्तीसगढ़ राज्य देश में कुछ गिने राज्यों में से है, जहां प्रति 10 लाख में सबसे ज़्यादा लोगों की टेस्टिंग हो रही है।
टीएस सिंहदेव यहीं नहीं रुके। उन्होंने लिखा, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का यह वक्तव्य ऐसे समय पर आना जब सभी राज्यों और केंद्र ने पिछले दिन ही मिलकर महामारी से निपटने का निर्णय लिया था, बहुत ही दुःखद है। क्या वह राज्य सरकारों के साथ इस प्रकार की सहकारिता की अपेक्षा कर रहे हैं।”
छत्तीसगढ़ में 10% से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है जो कि राष्ट्रीय कवरेज से काफी ज़्यादा है। एक दिन में 3 लाख लोगों को, राज्य की 1% से अधिक जनसंख्या को, वैक्सीन दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। 1/6https://t.co/XEsYa2eCUA
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) April 7, 2021
टेस्टिंग को मृत्युदर की वजह बताने को भी कहा बेबुनियाद
टीएस सिंहदेव ने कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी का दावा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना द्वारा मृत्यु दर का कारण टेस्टिंग है, बिल्कुल बेबुनियाद है। हमें दुख है की राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है पर 40000 से अधिक प्रति दिन टेस्ट की संख्या ने इसके रोकथाम और बचाव में सहायता की है।
सिंहदेव का आरोप, चर्चा होती रहती है तब भी गुमराह किया
टीएस सिंहदेव ने आरोप लगाया, डॉ. हर्षवर्धन सभी तथ्य जानते हैं। मीटिंग में उनसे चर्चा भी होती है। उसके बाद भी वे गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंहदेव ने कहा, प्रति 10 लाख की आबादी में छत्तीसगढ़ में 202985 टेस्ट हुये हैं। वहीं, देश का औसत 193415 है। छत्तीसगढ़ में एक दिन में प्रति 10 लाख की आबादी पर 1627 टेस्ट हो रहे हैं। जबकि, राष्ट्रीय औसत केवल 929 है।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.