• Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Urbanization Of Amleshwar Accelerates: Three Months Ago, A Nagar Panchayat Was Formed From The Gram Panchayat, Now Preparations Are Being Made To Form A Municipality

अमलेश्वर का शहरीकरण तेज:3 महीने पहले ही ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाया था, अब नगर पालिका बनाने की तैयारी

रायपुर8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नई पालिका के गठन की अधिसूचना जारी की है। - Dainik Bhaskar
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नई पालिका के गठन की अधिसूचना जारी की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के अमलेश्वर गांव का शहरीकरण तेज हो गया है। सरकार ने तीन महीने पहले ही इस ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया। अब इसको नगर पालिका बनाने की तैयारी है। इसके लिए आसपास के तीन गांवों का इसमें विलय कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

राज्य सरकार ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया पिछले साल शुरू की थी। 21जनवरी 2022 को प्रशासन ने नई नगर पंचायत के गठन की सूचना जारी कर लोगों से दावा-आपत्ति मंगाया। फरवरी 2022 में इसपर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल में नगर पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी हो गई। अमलेश्वर नगर पंचायत में किसी दूसरे गांव को शामिल नहीं किया गया थ। अमलेश्वर ग्राम पंचायत को उसकी मौजूदा सीमा के साथ नगर पंचायत घोषित कर दिया गया। अब इसमें तीन गांवों मगरघटा, भोथली और खुड़मुड़ा को शामिल कर नगर पालिका बनाने की तैयारी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके गठन के प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की है। इस प्रक्रिया के जरिए सरकार जल्दी ही तीन ग्राम पंचायतों को खत्म कर अमलेश्वर नगर पालिका का गठन किया जाना है।

15 हजार के करीब होगी जनसंख्या होगी

अधिसूचना में अमलेश्वर और तीन गांवों की जनसंख्या को 2011 की जनगणना के आधार पर माना गया है। 2011 की जनगणना के मान से चारो गांवों की जनसंख्या मिलकर 10 हजार 489 हो रही है। माना जा रहा है कि अब कुल जनसंख्या 15 हजार के करीब होगी। 2011 में अमलेश्वर की जनसंख्या 4 हजार 965, मगरघटा की एक हजार 723, भोथली की एक हजार 405 और खुड़मुड़ा की 2 हजार 396 थी।

अब 44 नगर पालिकाएं हो जाएंगी

अभी तक प्रदेश में 170 नगरीय निकाय थे। उनमें से 14 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत थीं। अमलेश्वर के नगर पालिका घोषित होते ही नगर पालिका की संख्या बढ़कर 44 हो जाएगी। वहीं नगर पंचायत की संख्या घट जाएगी।

छत्तीसगढ़ में 113वीं नगर पंचायत:दुर्ग जिले के अमलेश्वर को बनाया गया नगर पंचायत, राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना

खबरें और भी हैं...