सोशल मीडिया पर जंगल में गश्त करते जवान और एक हिरण का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सुकमा जिले कि किस्टाराम इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जवानों के साथ जंगल में चहलकदमी करता एक हिरण नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये जंगली जीव जवानों का पक्का दोस्त है। इतना की इनके साथ बिना शर्माए जंगल में घूमता है, जबकि हिरण इंसानों को देखकर ही शर्मीले व्यवहार की वजह से दूर भागता है। मगर सुकमा के किस्टाराम का ये हिरण, जवानों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला साथी है।
वीडियो की पड़ताल करने पर ये बात सामने आई कि कुछ महीने पहले हिरण का ये बच्चा जवानों को जंगल में घायल अवस्था में मिला था। तब जवान इसे साथ लेकर कैंप आ गए। इसकी देखभाल की गई। कुछ दिनों बाद इसे जंगल में छोड़ा गया। मगर ये हिरण वापस कैंप की तरफ आ जाया करता था। अब ये जवानों के साथ उनके कैंप के आस-पास ही रहता है। सर्चिंग पर जब जवान जंगल में आगे बढ़ते हैं तो उनके साथ ही हो लेता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.