अक्षय तृतीया के अवसर पर पलारी विकासखंड मे धरती माँ की पूजा अर्चना कर माटी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन कर खेतों में बीजों का रोपण किया। इसके साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने शपथ भी ली।
इस अवसर पर किसानों को जैविक वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण भी किया गया। किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों ने गौठानो मे पहुंचकर माटी पूजन कर बीजों का रोपण किया। इस अवसर पर रासायनिक खादों का उपयोग कम कर जैविक खाद का उपयोग करने की शपथ ली गई। ग्राम गिर्रा में आयोजित माटी पूजन दिवस पर उपस्थित किसानों को गोठान समिति के अध्यक्ष रघुनंदन लाल वर्मा ने जैविक खाद का उपयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया पर किसान नई फसल बोने की तैयारी प्रारंभ करते हैं।
यह परंपरा सदियों पुरानी है,पर हम भूल रहे थे जिसे पुनः जीवित करने का काम सीएम भूपेश बघेल कर रहे हैं। कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया। तहसीलदार राममूर्ति दीवान और सीईओ सुरेश कुमार कवर ने भी किसानों से अपील की कि जैविक खाद का उपयोग अवश्य करें।
अर्जुनी में डीजे के साथ निकाली शोभायात्रा
नगर में परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली। लोगों ने माथे पर त्रिकुंड चन्दन लगाकर भगवा वस्त्र पहनकर हाथों में फरसा लेकर भ्रमण किया। मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म अन्याय, दुराचार को बढ़ाने वाले पापियों के विनाश के लिए हुआ था। शोभा यात्रा में विधायक प्रमोद शर्मा , जनपद उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव ,भूपेंद्र शर्मा सहित ग्रामीण शामिल हुए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.