भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के ग्राम रमतला शक्ति केंद्र में रविवार को बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक युवाआें को संगठन में जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में भाजयुमो के जिला महामंत्री विक्की अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनमोहन साहू और नरोत्तम साहू ने कार्यकर्ताओं को चार्ज किया।
जिला महामंत्री विक्की अग्रवाल ने कहा कि इस बार छग में भाजपा की सरकार बनाने युवा कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी को भी गिनाया। उन्होंने बताया कि सरकार ने बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए माह देने की बात कही थी, जो कि अभी तक नहीं दिया जा रहा है। न ही नौकरी व रोजगार के लिए कुछ किया जा रहा है। बैठक में बताया कि युवाओं को हम कैसे जोड़ें, किस पर काम करें, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान भुनेश्वर साहू, जगमोहन साहू, उमेश साहू, बीरू यादव, बेदराम साहू, गिरधर साहू, जेठूराम निर्मलकर, रामभरोस साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पौनी शक्ति केंद्र में भी हुई बैठक: भाजयुमो मंडल पंडरिया की ओर से ब्लाॅक के ग्राम पौनी में भी शक्ति केंद्र की बैठक हुई। बैठक प्रभारी तमस्कर साहू, सह प्रभारी वीरू यादव ने कार्यकर्ता विस्तार के लिए ग्रामीणों से चर्चा करने की बात कही। भाजपा की ओर से कार्यकर्ता विस्तार का कार्य चल रहा है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जा रहा है। बैठक में भाजयुमो कार्यकर्ता सतीश चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, संजय चंद्राकर, घनश्याम साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.