पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के तीन काले कृषि कानून व बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के विरोध में थान खम्हरिया से खैरझिटीकला तक 15 किमी पदयात्रा निकाली गई। नए कृषि कानून को वापस लेने व देश में बढ़ती मंहगाई को रोकने की मांग करते हुए मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में जिला व ब्लॉक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से दिल्ली में आंदोलित किसानों के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 6 फरवरी को चक्काजाम, 10 फरवरी को प्रेसवार्ता व गुरुवार को पदयात्रा कर अपनी मांगों सामने रखी गई। ग्राम खैरझिटीकला में पदयात्रा के समापन अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनहरण सिन्हा ने कहा कि सत्ता में आने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े-बड़े वादे किए, जिसमें दो करोड़ युवाओं को रोजगार, किसानों को फसल का दोगुना भाव, मंहगाई दूर करना जैसे वादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। किसान नेता रविशंकर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान के बेटे होते, तब दर्द समझते। केन्द्र की सरकार पूंजीपतियों व उद्योगपतियों की है। देश में केन्द्र के भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विधायक प्रतिनिधि अशोक बिंदल ने व संचालन एल्डरमैन फिरोज खान ने किया। पदयात्रा में प्रमुख रूप से पुन्नीलाल पटेल, रविशंकर पटेल, झाडू साहू, रोशन सिन्हा, राजेन्द्र दुबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव बिन्दल, सतीश जोशी, जलेश्वर सिंह, उमाशंकर सिंह, अवधेश सिंह, खेमा वर्मा, अजय शर्मा, राजेश साहू, हुकुम सिन्हा, पार्षद गणेश मण्डावी, घनश्याम गंधर्व, विष्णु मांडले, करीम बेग, पुखराज वर्मा, पीलू पटेल, अर्जुन ठाकुर, उपेंद्र साहू, रज्जू पटेल, प्रकाश सिंह, सनत ठाकुर, अनुज, लक्ष्मण साहू, शत्रुहन यादव, अशोक राजपूत शामिल थे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.