पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अहिंसा व नशामुक्ति का संदेश देने जैन श्वेताम्बर तेरापंथ के आचार्य श्री महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ पिछले लगभग 7 सालों से तीन देश के 20 राज्यों की पदयात्रा पर हैं। पदयात्रा की शुरुआत दिल्ली के लाल किले से 9 नवम्बर 2014 को हुई थी। पड़ोसी राज्य अांध्रप्रदेश व तेलंगाना से होते हुए पदयात्रियों ने 4 जनवरी कोंटा के रास्ते छग में प्रवेश किया था। फंदीगुड़ा, इंजरम, एर्राबोर, पेद्दाकुर्ती, दुब्बाटोटा, केरलापाल व रामाराम होते हुए रविवार सुबह अहिंसा पदयात्रा सुकमा पहुंची। यहां पदयात्रियों का आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी, नपा अध्यक्ष जगन्नाथ साहू आदि लोग मौजूद थे।
रोजाना 10-15 किमी का विहार कर रहे पदयात्री
जैन श्वेताम्बर तेरापंथ के आचार्य श्री महाश्रमण व उनकेे अनुयायियों की पदयात्रा 4 जनवरी को कोंटा के रास्ते छग में प्रवेश करने के बाद बीते 7 दिनों में लगभग 80 किमी की दूरी तय की है। वे रोजाना 10-15 किमी काा बिहार कर रहे हैं। शैक्षणिक संस्थाओं में इनके रुकने का इंतजाम किया गया है। नगर के कन्या हाईस्कूल भवन में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह पदयात्री लगभग 15 किमी का विहार करते हुए गादीरास पहुंचेंगे। अहिंसा पदयात्रा दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल व धमतरी होते हुए 14 फरवरी को रायपुर पहंुचेगी।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.