- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Rajnandgaon
- Dongargaon
- Speech quiz And Rangoli Competition Organized In The College
कॉलेज में भाषण-क्विज और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
- कॉपी लिंक
डोंगरगांव| शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव में संविधान दिवस मनाया गया।
प्राचार्य डॉ. एके धमगाये ने विद्यार्थियों व स्टाफ को संविधान की शपथ दिलाई। भारतीय संविधान की ऐतिहासिक महत्ता, नागरिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के बारे में बताया। एनएसएस बालक इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशाराम साहू, बालिका इकाई की प्रियांकी गजभिये की सहभागिता रही। राजनीति विभाग से अतिथि प्राध्यापक नंदकुमार साहू, संध्या मेश्राम तथा मुस्कान अग्रवाल ने कार्यक्रम संचालन में भूमिका निभाई। राजनीति विभाग ने विद्यार्थियों के बीच संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण, िक्वज व रंगोली प्रतियोगिता कराई। क्विज में डॉली साहू, कुलेश्वर कोर्राम, रंगोली में वैष्णवी, हिना पटेल, भाषण में तोमेश्वरी, पायल कोठारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।






















