ग्राम कुमर्दा में शनिवार को साप्ताहिक निजात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं एसडीओपी चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयंक गुर्जर, उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम में फुलबासन यादव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान गांजा, ड्रग्स, सिलोशन, सीरिंज से होने वाले दुष्परिणामों से सावधान किया गया। साथ ही ऑनलाइन सायबर फ्रॉड से बचने के उपायों एवं यातायात नियमों के संबंध में बताया गया। अतिथियों ने कहा कि नारियों को समाज सुधार का मुख्य हिस्सा माना जाता है। महिलाएं है जो एक स्वस्थ, सुंदर समाज की निर्माण कर सकती है, हमें नारी शक्ति को पहचानी है और समाज एवं परिवार की बुराइयों को खत्म करने में मुख्य योगदान देनी होगी।
आज महिलाएं सभी वर्गों में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। हमें एकजुट होकर परिवार एवं समाज सुरक्षा करनी होगी और हमारे परिवार को नशा मुक्त करना होगा। इसके साथ ही महिलाओं के उपर हो रहे अत्याचार, शोषण, अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सभी महिलाओं को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग एवं नारी सुरक्षा की एक साधन बताया। जिससे बिना किसी डर भाव से शिकायत कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें। निजात अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने जागरूक किया जा रहा है। नशे से होने वाले दुष्परिणाम भी बता रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.