हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की रिपोर्ट अटकी

खैरागढ़58 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | खैरागढ़

.

हाईकोर्ट के आदेश के पालन को लेकर जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने जनपद पंचायत छुईखदान के सीईओ को तीसरी बार स्मरण पत्र जारी किया है। ग्राम पंचायत बुंदेली के सरपंच व सचिव के विरुद्ध प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर डब्ल्यूपीसी क्रमांक 4915/2026 के मामले में 26 सितंबर को पारित आदेश के पालन में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन अब तक जिला पंचायत को नहीं मिला है।

इस पर जिला पंचायत ने 25 नवंबर को फिर पत्र जारी कर तत्काल पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत के पत्र के अनुसार इस मामले में जनपद पंचायत छुईखदान को सबसे पहले 30 जुलाई को पत्र भेजा गया था। इसके बाद 11 अगस्त, 27 अगस्त, 8 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को भी पत्र एवं स्मरण पत्र जारी किए गए। इसके बावजूद संबंधित कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन जिला पंचायत को प्राप्त नहीं हुआ। अब 25 नवंबर को जारी तीसरे स्मरण पत्र में फिर से जवाब मांगा गया है। इस स्मरण पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सूचनार्थ भेजी गई है। वहीं याचिकाकर्ता प्रमोद कुमार सिंह पिता सुखनंदन सिंह निवासी ग्राम बुंदेली को भी इसकी जानकारी दी गई है।

न्यायालयीन प्रकरण बताकर तत्काल जवाब मांगा गया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने पत्र में स्पष्ट किया है कि प्रकरण उच्च न्यायालय से संबंधित होने के कारण अत्यंत आवश्यक है। जनपद सीईओ को पुनः निर्देशित किया गया है कि न्यायालय के 26 सितंबर के आदेश के पालन में अब तक की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तत्काल जिपं कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links