भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में समृद्धि महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा उत्पादित घरेलू सामग्री विक्रय केंद्र का अवलोकन कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने किया। महिला समूह के द्वारा यहां अचार, पापड़, बड़ी, मसाला, दाल के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है।
कलेक्टर ने महिला समूह के कुशलता को देखकर उनकी प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि अब महिलाएं सार्थक रूप से उद्यमी बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। महिला समूह का हुनर किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने महिला समूह को अच्छे उत्पाद और गुणवत्ता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अच्छा पैकेजिंग कर आकर्षक उत्पाद का निर्माण जारी रखें।
सीईओ ने खरीदा पांच लीटर मूंगफली तेल: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर ने महिला समूह द्वारा बेचे जा रहे हैं। मूंगफली तेल की गुणवत्ता को देखकर खुद को क्रय करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने महिला समूह द्वारा विक्रय के लिए रखे गए पांच लीटर मूंगफली का तेल क्रय किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.