छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा राजनांदगांव की बैठक जिला अध्यक्ष अजीत दुबे के नेतृत्व एवं संभाग अध्यक्ष दुर्ग विनोद मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। 26 जून को होने वाले प्रांतीय बैठक के संबंध में कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं आगामी हड़ताल के संबंध मे उपस्थित सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला सचिव सुनील पटेल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मुक्तेश्वर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव रिंकी वैष्णव, आजाद राय, ब्लॉक अध्यक्ष गंडई विष्णु प्रसाद कोसरिया, ब्लॉक अध्यक्ष बाघ नदी कयूम खान, ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान महेंद्र जांगड़े, ब्लॉक अध्यक्ष खुज्जी कमलेश जांगड़े, ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ रूपेंद्र साहू , अजय श्रीवास्तव, डोमन साहू, देवेंद्र सलाम, सफी खान, परमानंद कमर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.