कलेक्टर डोमन सिंह ने प्रत्येक माह के पहले शनिवार को आयोजित होने वाले गुडमॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल होने के लिए की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
अपनी व्यस्ततम दिनचर्या के कारण नागरिक व्यायाम एवं अन्य खेल गतिविधियों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, खेलकूद गतिविधियां तथा योग आवश्यक है। स्वास्थ्य के लिए जागरूकता लाने का यह एक संदेश है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.