राजनांदगांव पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां एक क्षेत्र में लंबे समय से बंंद फैक्ट्री से अवैध गुटखा बनाने का कारोबार चल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली, इस पर पुलिस ने वहां रेड मारी और मौके से 82 लाख रुपए से ज्यादा का माल जब्त किया है। मामला सोमानी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास एक फैक्ट्री है। यह लंबे समय से बंद थी। मगर इसी में किसी ने गुटखा बनाने का कारोबार शुरू कर दिया था। इसकी सूचना लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। इस वजह से पुलिस ने रविवार को मौके पर रेड मारी।
रेड मारने के बाद पुलिस ने मौके से 82 लाख 21 हजार से ज्यादा का माल जब्त किया है। इसमें गुटखा, मसाला पाउडर, और गुटखा बनाने का सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने पहले ही यहां के सुपरवाईजर से इस संबंध में दस्तावेज भी मांगे थे। मगर वह दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। इस मामले में इस कारोबार को चलाने वाले का पता लगाया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.