राजनांदगांव शहर के सदर बाजार स्थित प्राचीन लक्ष्मी मंदिर में दीपावली की तैयारियां धूमधाम से की जा रही हैं। मंदिर की भव्य सजावट की गई है। अंदर और बाहर आकर्षक लाइटिंग से मंदिर जगमगा रहा है। वहीं मां लक्ष्मी का भी विशेष श्रृंगार किया गया है।
लक्ष्मी मंदिर के पुजारी दिनेश पाठक ने बताया कि दीपावली के दिन मां की विशेष पूजा-अर्चना होगी। गोवर्धन पूजा के दिन 26 अक्टूबर को माता को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। सदर बाजार स्थित मां महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली के दिन दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। माना जाता है कि यहां दर्शन करने से माता की कृपा लोगों को प्राप्त होती है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है, हालांकि 29 साल पहले इसका जीर्णोद्धार कर इसे नया स्वरूप दिया गया।
पुजारी दिनेश पाठक ने बताया कि दीपावली के दिन सुबह 8 बजे माता लक्ष्मी का अभिषेक किया जाएगा। जिसमें दूध, दही, घी, शक्कर और शुद्ध जल का प्रयोग होगा। इसके बाद विशेष श्रृंगार कर माता की महाआरती की जाएगी। मां लक्ष्मी के अलावा बाहरी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना होगी। मां लक्ष्मी के साथ-साथ श्रीगणेश, हनुमान जी, शिवजी और अन्य देवी-देवताओं की पूजा की जाएगी। महाआरती और छप्पन भोग में शामिल होने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इस बार त्योहारों की तारीख
दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2022
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.