आदर्श नागसेन बुद्ध विहार में बुद्ध जयंती के अवसर पर दो दिवसीय का आयोजन रखा गया है। 2566 वीं बुद्ध जयंती पर जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिवंगत प्रमिला डोंगरे की स्मृति में वंदना त्रिलोक चौरे की ओर से वाटर कूलर का लोकार्पण किया जाएगा। महोत्सव के तहत 15 मई को सुबह नौ बजे गोली, चम्मच, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ दोनों वर्गों के लिए सुबह 11 बजे निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता दोपहर तीन बजे घर से बनाकर लाए हुए पेंटिग पर भी निर्णय लिया जा सकता है।
धम्म पर आधारित दोनों वर्गों के लिए शाम चार बजे से रंगोली, बिंदी एवं फ्रीहैण्ड, मेंहदी स्वयं फ्रीहैण्ड, दोनों वर्गों के लिए छह बजे तक केश सज्जा स्पर्धाएं होगी। आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल होंगे। अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान करेंगे। विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष सुदेश मेश्राम, उमा महेश वर्मा, काजल डोंगरे, राजेश गजभिये कमलेश धमगाये, अलका जयश सहारे, अनिता लोकेश इन्दुरकर होंगी।
सोमवार सुबह नौ बजे झंडा वंदन, सुबह 9.30 बजे परित्राण पाठ एवं खीर वितरण, सुबह 10.30 बजे डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कचहरी चौक में, शाम छह बजे नागसेन बुद्ध विहार से भव्य मोटर साइकिल रैली प्रज्ञागिरी परिसर में पहुंचकर सामूहिक परित्राण पाठ के पश्चात रैली वापस नागसेन बौद्ध विहार पहुंचेगी। रैली का आयोजन नागसेन युद्ध के द्वारा किया जाएगा, शाम सात बजे राजकला आर्केस्ट्रा के द्वारा संगीत कार्यक्रम एवं रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता बुद्ध एवं भीम गीतों पर आधारित एवं सम्मान समारोह के बाद शाम भोजन वितरण अक्षयपात्र फाउन्डेशन की ओर से होगा। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था नागसेन यूथ करेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.