पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानूनों के विरोध में किसान संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 6 फरवरी को चक्का जाम किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए हाईवे पर धरने पर बैठे किसानों ने शुक्रवार को चर्चा की। उधर शनिवार को दोहर 12 से 3 बजे तक होने वाले चक्का जाम को देखते हुए फरीदाबाद पलवल पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। दंगाइयों पर पूरी तरह पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है यदि चक्काजाम की आड़ में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसान संयुक्त संघर्ष समिति ने 6 फरवरी को देशभर में सांकेतिक चक्का जाम करने का फैसला किया है। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि चक्का जाम के दौरान आपताकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस, दमकल विभाग व पुलिस पीसीआर को रास्ता दिया जाएगा।
जाम में फंसने वाले वाहन चालकों व सवारियों को खाने-पीने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। धरना स्थल पर शुक्रवार को 52 पालों के प्रधान अरुण जेलदार, किसान नेता बिजेंद्र चांदहट व डॉ. महावीर सिंह मलिक सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
चक्का जाम को लेकर पुलिस चौकन्नी
एसपी दीपक गहलावत के अनुसार छह फरवरी के चक्का जाम को लेकर पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की तरफ से केजीपी-केएमपी चौक, तुमसरा टोल प्लाजा, पलवल-फरीदाबाद बार्डर गदपुरी व हरियाणा-यूपी बार्डर करमन पर डीएसपी स्तर के अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी सहायता के लिए धाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व आरएएफ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
एसपी गहलावत के अनुसार जिले में 7 स्थानों पर नाके एवं ट्रैफिक डायवर्सन की व्यवस्था की गई है। इनमें सोफ्ता मोड़, दुधौला चौक, आगरा चौक, असावटा मोड़, किठवाड़ी चौक, अंटोहा मोड़ व होडल शामिल है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की संभावना के मद्देनजर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर, 3500 पुलिसकर्मी तैनात
फरीदाबाद| शनिवार को किसानों के चक्का जाम को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस अलर्ट है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से किसानों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में 3500 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एंबुलेंस, क्रेन, फायर ब्रिगेड और वज्र आदि वाहन भी तैनात रहेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा शहर में किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कानून के दायरे में रहकर अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए।
किसानों ने 6 जनवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम की चेतावनी दी है। डीसीपी मुख्यालय अर्पित जैन के अनुसार इस दौरान करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लोगों पर सीसीटीवी कैमरा से भी निगाह रखी जाएगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.