पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर बुधवार को भी देखने को मिला। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंडक बरकरार है।
गुरुवार व शुक्रवार को बारिश से राहत के बाद शनिवार को फिर बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं बारिश होने की दूसरी वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवाएं चलना भी है। ऐसे में शनिवार को तेज बारिश की संभावना है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.