पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में पानी की फिजूल खर्ची रोकने के लिए नगर निगम ने योजना बनाई है। अब पूरे शहर में सर्वे कर सभी घरों में पानी के मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने अब ऐसे घरों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है किन किन घरों में पानी के मीटर नहीं लगे हैं। उन सभी घरों में मीटर लगाए जाएंगे ताकि लोग पानी का बिल मीटर के हिसाब से जमा कर सकें।
निगम अधिकारियों का कहना है कि कोई भी शहरवासी मीटर लगवाने के लिए संबंधित जेई, एसडीओ और एक्सईएन से संपर्क कर सकता है। मीटर लगने से पानी की बर्बादी भी रुकेगी।
मीटर न लगने से अधिक पानी की हो रही बर्बादी: निगम अधिकारियों का कहना है कि मीटर नहीं लगे होने से शहर में भारी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है। लोग नल यूं ही खुला छोड़ देते हैं। ऐसे में यदि मीटर लग जाएगा तो लोग पानी की बर्बादी खुद रोकेंगे। एक अनुमान के मुताबिक पांच से सात एमएलडी पानी बर्बाद हो रहा है।
अब तक महज 50 हजार घरों में लगे हैं मीटर: करीब 22 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में हर रोज 300 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन नगर निगम 250 एमएलडी पानी की सप्लाई कर रहा है। शहर में इस वक्त 2 लाख 60 हजार प्रॉपर्टी हैं। इसमें से 2 लाख के करीब आवासीय हैं। इनमें महज 50 हजार के करीब घरों में पानी के मीटर लगे हैं। बाकी 2 लाख 10 हजार घरों में बिना मीटर के पानी की सप्लाई हो रही है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.