पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फरीदाबाद पुलिस ने मंगलवार को नौकर का असम की रहने वाली 5 लड़कियों को मुक्त कराया है। इन लड़कियों को डबुआ इलाके में कैद कर रखा था। सभी को नौकरी का झांसा देकर फरीदाबाद लाया गया था। इन्हें सेक्स रैकेट में धकेलने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डबुआ थाना प्रभारी सोहनपाल ने बताया कि पांचों लड़कियां असम से लाई गई थीं। लेकिन, कैद की गई 16 वर्षीय किशोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी लड़कियों को मुक्त करवा लिया। आरोपियों केखिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पकड़े गए आरोपयों की पहचान इजाबुल हक और रुही उर्फ शान्ति माया के रूप में हुई है। आरोपी इजाबुल हक असम के बारुडगा का रहने वाला है। जबकि, महिला रुही उर्फ शान्ति माया नागालैण्ड के दीमापुर की रहने वाली है। मुक्त कराई गई किशोरियों को बाल कल्याण समिति व कोर्ट में पेस कर बयान करवाकर उन्हें सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया।
डीसीपी अर्पित जैन ने बताया कि एक किशोरी ने अपने ब्यान में बताया कि उसकी बहन की सहेली उसे नौकरी का झांसा देकर पहले उसे सिलीगुड़ी लेकर गई और बाद में उसे 2 अन्य लड़कियों के साथ डबुआ, फरीदाबाद पहुंचा दिया गया। डबुआ में तीनों लड़कियों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जिसमें दो युवती पहले से मौजूद थीं। उन दोनों को 10 दिन पहले ही वहां लाया गया था। जब किशोरी ने उनके साथ बातचीत शुरू की तो उसे पता चला कि उन्हें यहां गलत धंधा करवाने के लिए लाया गया है। यह सुनकर लड़की सहम गई। रात को मौका पाकर किशोरी ने अपने पास छुपाए हुए फोन से पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और साइबर तकनीक का प्रयोग करते हुए थाना डबुआ प्रभारी इंस्पेक्टर सोहनपाल की अगुवाई में एएसआई दिनेश, रजनी, महिला सिपाही प्रियंका व टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे की तलाश की और 5 लड़कियों को वहां पर कैद पाया। पुलिस टीम ने सभी बंधकों को वहां से मुक्त करवाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। जिन्हें बाद में मुखबिर की सूचना पर डबुआ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उक्त आरोपियों ने अभी तक कितनी लड़कियों का यहां ला चुका है। इसके गैंग में और कौन कौन से लोग शामिल हैं?
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.