पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट LN पराशर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी के जरिए अपील की है कि अवैध रजिस्ट्री कर कमाई करने वाले घोटालेबाजों की सम्पति जब्त कर उससे जिला के सभी जर्जर सरकारी स्कूलों की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने पत्र के साथ फरीदाबाद के दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी भेजी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के कई जिलों में अवैध तरीके से रजिस्ट्रियों का खेल कई साल से चल रहा है। फरीदाबाद के कई रजिस्ट्री घोटालों को उजागर किया गया है। कुछ लोगों पर एफआईआर भी दर्ज करवाई गयी है।
लॉकडाउन में धड़ल्ले से हुई रजिस्ट्री
पाराशर ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन में भी अवैध तरीके से रजिस्ट्री कर घोटालेबाज करोड़ों रुपए कमाते रहे और सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाते रहे। उन्होंने कहा है कि फरीदाबाद में सैकड़ों रजिस्ट्री अवैध हुईं हैं और सबकी जांच करवाई जाये। इसमें शामिल घोटालेबाजों की संपत्ति जब्त कर उस राशि से जिले के लगभग 50 जर्जर सरकारी स्कूलों की मरम्मत करवाई जाए।
30 हजार से अधिक फर्जी तरीके से रजिस्ट्री होने का अंदेशा
एडवोकेट पाराशर ने कहा कि प्रदेश के संबंधित अधिकारियों ने माना है कि हरियाणा के 32 शहरी निकायों के कंट्रोल एरिया में हुई रजिस्ट्रियों में गड़बड़िया पाई गई है। इसमें फरीदाबाद जिले का भी नाम है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब 30 हजार रजिस्ट्री गलत ढंग से होने की बात सामने आ रही है। इस धंधे में 300 से ज्यादा अधिकारियों की भूमिका बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गलत लोगों की संपत्ति सरकार जब्त कर रही है, इसी तरह यहां भी किया जाए तो ऐसे घोटाले पर रोक लगेगी।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.