पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नेशनल और स्टेट आईएमए के आह्वान पर फरीदाबाद शाखा के डाक्टर शुक्रवार को मिक्सोपैथी के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. सुरेश अरोड़ा, डॉ. एमसी गुप्ता, डा. शिप्रा गुप्ता, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. अश्विनी वधावन, डॉ. कामना बक्शी, डॉ. राजीव जैन, डॉ. वंदना उप्पल, डा. ललित हसीजा आदि बीके चौक के पास भूख हड़ताल पर बैठे।
डॉ. सुरेश अरोड़ा और डॉ. पुनीता हसीजा ने कहा कि नवंबर में भारत सरकार की ओर से एक नीति बनाई गई। इसके तहत आयुर्वेद डॉक्टरों को विभिन्न प्रकार की सर्जरी करने की अनुमति दी गई है। आईएमए का मानना है कि इससे आयुर्वेद डॉक्टर आम जनता के साथ सही तरीके से न्याय नहीं कर पाएंगे।
क्योंकि 2 साल की ट्रेनिंग में 57 तरह की सर्जरी को सीख लेना तर्कसंगत नहीं है। इसमें जनरल सर्जरी, आर्थो सर्जरी, डेंटल, गायनी, आंख सभी प्रकार की सर्जरी को शामिल किया गया है। जो सही नहीं है। आईएमए की मांग है कि सरकार यह पॉलिसी वापस ले। अन्यथा इससे जनता और आने वाली पीढ़ियों के डॉक्टरों को नुकसान होने की संभावना है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.