पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नौकरी का झांसा देकर असम से लाई गईं 5 लड़कियों को डबुआ थाने की पुलिस ने मुक्त करा केस दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पांचों लड़कियां असम से लाई गई हैं। इन्हें गलत धंधे में धकेलने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन कैद की गई 16 वर्षीय एक किशोरी की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सभी लड़कियों को मुक्त कराया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इजाबुल हक व रुही उर्फ शान्ति माया के रूप में हुई है।
आरोपी इजाबुल हक असम के बारुडगा का रहने वाला है। जबकि महिला रुही उर्फ शान्ति माया नागालैंड के दीमापुर की रहने वाली है। मुक्त कराई गई किशोरियों को बाल कल्याण समिति व कोर्ट में पेश कर बयान कराकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीसीपी अर्पित जैन के अनुसार एक किशोरी ने अपने बयान में कहा कि उसकी बहन की सहेली उसे नौकरी का झांसा देकर पहले उसे सिलीगुड़ी ले गई। फिर वहां से उसे 2 अन्य लड़कियों के साथ फरीदाबाद पहुंचा दिया गया।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.