इनामी बदमाश UP से गिरफ्तार:प्रापर्टी डीलर मनोज भाटी की आरोपियों ने दिसंबर में दिनदहाड़े गोली मारकर की थी हत्या

फरीदाबाद2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। पुलिस के शिकंजे में इनामी बदमाश। - Dainik Bhaskar
फरीदाबाद। पुलिस के शिकंजे में इनामी बदमाश।

पुलिस ने बहुचर्चित मनोज भाटी हत्याकांड में फरार चल रहे शार्प शूटर व 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले वर्ष 23 दिसंबर को फरीदाबाद के बायपास सेक्टर- 31 में अमीपुर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर मनोज भाटी की सरेआम गोली मारकर हत्या करने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम को इस हत्याकांड को अपने साथियों के साथ अंजाम देने वाले शार्प शूटर हिमांशु की तलाश थी।

पुलिस को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिमांशु स्थायी रूप से उत्तरप्रदेश के ताहरपुर का रहने वाला है। इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज मांगरिया के अलावा उसके अन्य साथियों को क्राइम ब्रांच पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।