पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो लड़कियों का वॉट्सएप नंबर हैक कर लाखों रुपए वसूल चुका है। बॉयफ्रेंड से हुई उनकी पर्सनल बातों को वायरस करने की धमकी देता था। गिरोह फरीदाबाद, गुडग़ांव, दिल्ली और पलवल की 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। एनआईटी निवासी एक युवती की शिकायत पर साइबर सेल की टीम ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारभिंक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
12वीं पास का गैंग का सरगना
गैंग का सगरना मनीष चंद 12वीं पास है। पूजा और सत्तार खान इसके साथ धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन, कई सिम, लड़कियों की पर्सनल जानकारियां एवं फोटो बरामद की हैं।
लड़कियों को ऐसे बनाते थे अपना शिकार
एसीपी क्राइम अनिल यादव ने बताया कि मनीष कॉलेज व स्कूल के लड़कों से फ्रेंडशिप करता था। उनकी गर्लफ्रेंड और उनकी सहेलियों के नंबर हासिल करते थे। उसके बाद फर्जी मोबाइल नंबरों से कॉल कर वॉट्सएप को हैक कर लेते। पर्सनल चैटिंग, फोटो, वाइस रिकॉर्डिंग आदि वायरस करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करते। सत्तार खान एयरटेल कंपनी का सेल्समैन सिम उपलब्ध करता था।
100 से अधिक लड़कियों से लाखों रुपए वसूल कर चुके है
एसीपी ने बताया कि ज्यादातर लड़कियां बदनामी और घर वालों के डर से दबाव में आ जाती थीं। आरोपियों को पैसे दे देती थी। गिरोह एक लड़की को शिकार बनाकर उसके मोबाइल में सेव सहेलियों के भी नंबर हासिल कर लेते थे। तीन मोबाइल नंबरों 9971471819, 7419171776 और 9319130978 इस्तेमाल करते थे।
एनआईटी की लड़की आई सामने तब फूटा भांडा
एनआईटी निवासी एक लड़की की शिकायत पर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। आरोपियों ने उसका वॉट्सएप हैकर कर पैसों की मांग की। उसने तुंरत अपने घरवालों को बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई साइबर सेल ने मुख्य आरोपी मनीष जैन को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पूजा और सत्तार खान को पकड़ा गया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.