पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नेशनल हाइवे पर 58 दिन से चल रहा किसान आंदोलन गुरुवार देर रात समाप्त हो गया। शुक्रवार सुबह नेशनल हाइवे पर धरना खत्म होने के बाद वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। वहीं 20 दिन से फ्री चल रहे टोल बूथ भी शुरू कर दिए गए। लेकिन तीन दिन पहले हुए हिंसक आंदोलन के चलते जिले में दो दिन से बंद इंटरनेट सेवा को अभी चालू नहीं किया गया है। उधर किसान नेताओं को एसआईटी ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया।
सुबह हाइवे पर धरना खत्म होने के बाद वाहन दौड़ते नजर आए
एसआईटी के समक्ष पेश हुए किसान नेता: शुक्रवार को जिले के किसान नेता एसआईटी प्रमुख डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार के सामने पेश हुए। एसआईटी ने किसान नेताओं को पेश होने के लिए एक दिन पूर्व नोटिस दिया था।
इसको लेकर शुक्रवार को किसान नेता रतन सिंह सौरोत, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, प्रेम दलाल, महेंद्र चौहान, धर्मपाल, सोहनपाल चौहान अपने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के समक्ष पेश हुए और बयान दर्ज कराने के बाद अपने घरों को लौट गए।
क्या कहना है किसान नेताओं का
किसान नेता रतन सिंह सौरोत ने कहा कि 30 जनवरी को गांधी जयंती पर जिले के किसान गांधी आश्रम पर एकत्र होंगे और मौन व्रत रखेंगे। उसके बाद आंदोलन कब और कैसे शुरू किया जाएगा। इस पर विचार किया जाएगा। मास्टर महेंद्र चौहान ने कहा कृषि कानूनों के खिलाफ जिले में किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में कोई शरारती तत्व न आ सकें। इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। क्योंकि आंदोलन पहले भी शांतिपूर्वक चल रहा था, लेकिन किसानों के बीच कुछ शरारती तत्वों ने घुसकर हुड़दंग मचाया था। लेकिन आगे अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.